फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर पर लगी आग, आपदा प्रबंधन दल ने पाया काब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

थराली। रविवार रात को तहसील मुख्यालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष की ऊपरी मंजिल में रखे रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आपदा नियंत्रण कक्ष में तैनात स्वयं सेवकों ने किसी तरह आग बुझाई। आपदा नियंत्रण कक्ष में तैनात आपदा प्रबंधन दल के टीम लीडर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को एक स्वयं सेवक कमरे में चाय बना रहा था कि इसी दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। यह देख स्वयं सेवक कमरे से भाग गया और इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। अनिल गड़िया, राघवेंद्र और नरेश सिंह पानी और भीगा कंबल लाए और सिलेंडर पर डाला। तब आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें