नारायणबगड़। बारिश के कारण मलबा आने से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पांच घंटे तक बंद रहा। यहां घनियालधार और गंगानगर में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई थी। सड़क पर सुबह दस बजे यातायात शुरू हो पाया। रविवार रात को हुई तेज बारिश से सोमवार सुबह पांच बजे कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग नौली के पास गंगानगर और घनियालधार में बंद हो गया था। बीआरओ ने गंगानगर में सुबह नौ बजे और घनियालधार में सुबह दस बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया।