फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे की चपेट में आई कई नाली कृषि भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारायणबगड़/आदिबदरी/गौचर। नारायणबगड़ ब्लाक के कफारतीर गांव में भूस्खलन से सरोप सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। वहीं आदिबदरी के थापली गांव में भूस्खलन से कई नाली कृषि भूमि मलबे से पट गई है। दूसरी ओर गौचर के श्रीकोट गांव में किसानों के खेतों में मलबा आ गया है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। रविवार को राजस्व कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। गौचर-सिदोली मार्ग टूटने और बरसाती नाले के साथ आए मलबे से श्रीकोट गांव के कुछ परिवारों के नाम खेत दब गए। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह नेगी, वक्तावर सिंह, मातबर सिंह, दिनेश रावत, भरत सिंह, रघुवीर सिंह बिष्ट, आनंद सिंह, रविंद्र, विक्रम, महेेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सुबह चार बजे खेतों में मलबा आ गया था। राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें