नारायणबगड़। कस्बे के पुराने बाजार में चार दिनों से पेयजल संकट बना है। लोक हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जयवीर कंडारी ने बताया कि पुराने बाजार में चार दिनों से पेयजल आपूूर्ति नहीं हो रही है जिससे 25 से अधिक परिवारों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कंडारी ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग पानी की आपूर्ति नहीं करवा पा रहा है। दूसरी ओर जलसंस्थान के अवर अभियंता दिनेश पुरोहित ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने की शिकायत नहीं मिली है। यदि पानी नहीं आ रहा होगा जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।