फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 7 मई को बीएड पाठ्यक्रम 2017-19 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 15 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छात्र लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे थे। विवि प्रशासन का कहना है कि प्रवेश परीक्षा परिणाम काफी पहले बन कर तैयार हो चुका था, लेकिन स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित न होने से बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी बड़ी संख्या में बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. रमा मैखुरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जल्द ही काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें