जोशीमठ। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से किए जा रहे नाली और पुश्तों के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। पाताल गंगा में हाईवे के किनारे चल रहे नाली के घटिया निर्माण कार्य पर एसडीएम ने बीआरओ के इंजीनियर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने गोविंदघाट में सुरक्षा दीवार निर्माण का निरीक्षण भी किया। गोविंदघाट में पिनौला के समीप डेंजर जोन में चल रहे सुरक्षा दीवार कार्य के बारे में एसडीएम ने वहां मौजूद निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्य की जानकारी मांगी तो वे बगलें झांकने लगे। जिस पर एसडीएम ने कार्य की समस्त पत्रावलियां तलब की हैं। ब्यूरो