गोपेश्वर। थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को बारहसिंघा के पांच सींगों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। बीते शनिवार को देर शाम वैतरणी पैदल मार्ग पर पुलिस की ओर से सघन चेकिंग की जा रही थी, तभी देवीधूरा, टनकपुर (जिला चंपावत) निवासी रमेश गिरी पुत्र परमानंद गिरी के पास से बारहसिंघा के पांच सींग बरामद हुए। मामले में आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (ब्यूरो)