गोपेश्वर। श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को जौनसार क्षेत्र में आजीविका सुधार के लिए किए गए कार्यों के लिए इंटरनेशनल एक्सीलेंसी गोल्ड अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। ग्लोबल एचीवर फाउंडेशन दिल्ली की ओर से 24 जुलाई को मोरिसस में यह सम्मान समिति की सचिव किरन पुरोहित को दिया जाएगा। दूसरी ओर नाबार्ड की ओर से भी जनजाति विकास कार्यक्रम के लिए श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।