फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार बावर के 15 मोटर मार्ग बंद, 14 पर शुरू हुआ यातायात संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनकदी फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे किसान, अटक गए हैं जरूरी कार्य
I
I

I
Iमोटर मार्गों को खोलने में जुटी लोनिवि की जेसीबी
I
I बारिश के चलते पहाड़ों से मलबा आने से जौनसार बावर के 16 मार्ग बंद पड़े हैं। इसकी वजह से किसान अपनी फसलों को साहिया और विकासनगर मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से संबंधित कार्य भी अटक गए हैं।
I
Iइंद्रौली-कंधार मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में लोनिवि पीएमजेएसवाई, कालसी की टीम जुटी है। मार्ग का करीब ढाई मीटर हिस्सा मलबे के साथ बह गया था। हालांकि, मार्ग से छोटे वाहनों का संचालन किया जा रहा है। अन्य मार्गों से लोनिवि की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी है। शनिवार रात को बंद हुए 14 मोटर मार्गों से मलबा हटाने के बाद यातायात संचालन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iजौनसार बावर क्षेत्र में बारिश के चलते रविवार रात को लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया क्षेत्र के साहिया-क्वानू मोटर मार्ग, कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग, लेल्टा लिंक मोटर मार्ग, डाडूवा-कितरौली मोटर मार्ग, बैराटखाई-जैंदऊ मोटर मार्ग, बिजौऊ-कोपटी-जोशी गांव-बडनू-दातनू मोटर मार्ग, शंभू की चौकी-पंजिया मोटर मार्ग, काहा-नेहरा-पुनाह मोटर मार्ग, थैना मंदिर संपर्क मोटर मार्ग, हमरऊ-ललऊ-गोथा मोटर मार्ग बंद हो गए।
I
Iअधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि कई मोटर मार्गों से मलबा हटा दिया गया है। कुछ मार्गों से मलबा हटाने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता क्षेत्र के सारनी मोटर मार्ग, हयोटेगरी-केतरी माेटर मार्ग, रोहटा-अटाल मोटर मार्ग, छोटऊ मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं। सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि बंद मोटर मार्गों से जेसीबी मलबा हटा रही है। पहाड़ से बार-बार मलबा आने से समय अधिक लग रहा है।
I
I
I
Iपीएमजेएसवाई कालसी क्षेत्र के देहरा-देऊ मोटर मार्ग भी जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया था। सहायक अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि मार्ग से मलबा हटाया जा रहा है। मार्ग बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्थानीय किसानों को हो रही है। किसान नगदी फसलों को साहिया और विकासनगर मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों के ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय संबंधी कार्य भी अटक गए हैं।
I
I
I
I
I
Iये मोटर मार्ग खुले
I
Iसोमवार को जेसीबी से मलबा हटाने के बाद खारसी मोटर मार्ग, रिखाड़ मोटर मार्ग, नराया लोरली मोटर मार्ग, उदपाल्टा-उपरौली मोटर मार्ग, गडूल-सकरौल मोटर मार्ग, दमन-देसऊ मोटर मार्ग, क्यारपुल-कोटा-म्यूंडा मोटर मार्ग, माक्टी-पोखरी-ककनोई मोटर मार्ग, सुई किचानू मोटर मार्ग, क्यारपुर साहिया मोटर मार्ग, राठू-गुठाड़- जाखणी मोटर मार्ग, क्वांसी-जोगियो मोटर मार्ग, लोवे कुल्हा से अपर कुल्हा तक मोटर मार्ग, रानी गांव मोटर मार्ग और गणेता मोटर मार्ग को यातायात संचालन के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

I
I

I
I

I
Iखतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर नीचे बह रही यमुना
I
Iबारिश के बाद यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, टौंस नदी का जलस्तर पहले से घटा है। सोमवार शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर 454.91 मीटर और टौंस का जलस्तर 641.60 मीटर दर्ज किया गया। यमुना नदी खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर और टौंस नदी 3.15 मीटर नीचे बह रही है। डाकपत्थर में यमुना नदी का खतरे का जलस्तर का निशान 455.37 मीटर और इच्छाड़ी में टौंस नदी के जलस्तर का खतरे का निशान 644.75 मीटर पर है। नायब तहसीलदार ग्यारूदत्त जोशी ने बताया कि प्रशासन तटीय क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड पर हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें