फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 15 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त, निर्माणाधीन भवन को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएमडीडीए ने शिमला बाइपास पर अवैध प्लॉटिंग और भवन निर्माण को लेकर की कार्रवाईI
विज्ञापन


मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विकासनगर तहसील क्षेत्र के मेंहूवाला और बडोवाला में 15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त किया। मेंहूवाला में अवैध रूप से बन रहे व्यावसायिक भवन को भी सील किया। टीम ने कालोनाइजर और भवन निर्माणकर्ता को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया।



मंगलवार को एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने शिमला बाइपास पर अवैध प्लॉटिंग और भवन निर्माण को लेकर कार्रवाई की। टीम सबसे पहले मेंहूवाला पहुंची। यहां तेलपुर में गुसी गली स्थित शिव मंदिर के पास महमूद खान पांच बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने मकानों की नींव और कच्ची सड़क को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेंहूवाला में अवैध रूप से एक व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। टीम को भवन स्वामी की जानकारी नहीं मिल पाई। भवन को सील कर दिया। इसके बाद टीम बडोवाला के लिए निकल गई। यहां नंदा इंटरनेशन स्कूल के पास नरेंद्र सिंह बिष्ट और राजेंद्र सिंह बिष्ट 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। टीम में जेई मनीष रावत, सुपरवाइजर सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें