ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लखनऊ में 27 से 30 अगस्त तक होने वाली सीनियर नेशनल इंटरस्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में करीब 120 एथलीट ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। ट्रायल में रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के साथ ही पिथौरागढ़ बॉयज हॉस्टल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, उत्तराखंड पुलिस, ओएनजीसी और सेना के एथलीटों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में 15 एथलीट ने क्वालिफाई किया है। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि क्वालिफाई करने वाले एथलीट के दस्तावेजों की जांच के बाद सूची जारी की जाएगी। इस अवसर पर चीफ कोच गुरफूल सिंह, अनूप बिष्ट, प्रीतम बिंद, नीरज शर्मा, लोकेश कुमार, सरफराज चौधरी, विजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।