फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में अल्फा कंपनी के शिवम और अमित ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग में अल्फा के शिवम, अमित प्रथम
विज्ञापन

जीआईसी नागनाथ पोखरी में दस दिनी एनसीसी शिविर
पोखरी (ब्यूरो)। एनसीसी के दस दिवसीय शिविर में जिलेभर के 600 एनसीसी कैडेट इन दिनों फायरिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। रविवार को संपन्न हुई फायरिंग प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी के कैडेट शिवम रावत और अमित बिष्ट प्रथम, एफ कंपनी की पूजा और कोमल द्वितीय तथा ई कंपनी की मीना और रचना तृतीय स्थान पर रहीं। जीआईसी गोपेश्वर के गौरव सिंह, आदिबदरी के शिवम रावत, माणा-घिंघराण के अमित बिष्ट, तलवाड़ी की रचना, नारायणबगड़ की पूजा और नागनाथ पोखरी की कोमल फायरिंग में बेस्ट कैडेट रहे। शिविर में कैडेट्स को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। 15 जून को जीआईसी नागनाथ पोखरी में एनसीसी का दस दिवसीय कैंप शुरू हुआ था। इस मौके पर लेफ्टिनेंट आरएल आर्य, एनसीसी ऑफिसर बृजमोहन सती, अनूप रावत, सुमन रावत, धीरेंद्र रावत और डीएस रावत के साथ ही सैन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें