फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेना में नौकरी का झांसा देकर हरियाणा के युवकों से ठगे 14.75 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर हरियाणा के पांच युवकों से 14.75 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में उत्तर प्रदेश के छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से मुख्य आरोपी ने खुद को सेना में सूबेदार बताया था।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि अधिवक्ता राजेश कौशिक निवासी पानीपत हरियाणा ने यहां डीजीपी को शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि जनवरी 2022 में उन्हें दिल्ली निवासी शिवम कुमार ने फोन किया था। उसने किसी राम गुप्ता के बारे में बताया। बताया कि गुप्ता देहरादून में सैन्य अफसर है। देहरादून में फौज में भर्ती चल रही है। राम गुप्ता ने कहा कि वह कुछ युवकों को सेना में नौकरी दिला सकता है। शिवम के कहने पर राजेश कौशिक, राम गुप्ता से मिलने के लिए देहरादून चले आए। उन्होंने दो युवकों के दस्तावेज और 40 हजार रुपये गुप्ता को दिए।



इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने दोनों युवकों को मेडिकल के लिए दून बुलाया। यहां आरोपी दोनों युवकों से सैन्य क्षेत्र गढ़ी में मिला। आरोपी के साथ दिनेश नाम का व्यक्ति था। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये में टेरिटोरियल आर्मी और तीन लाख रुपये में एमटीएस में नौकरी मिलेगी। इसके बाद आरोपी ने पांच युवकों को नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोप है कि उनके मेडिकल कराने के साथ ही गढ़ी सैन्य क्षेत्र में बुलाकर मैरिट लगी दिखाई। जिस पर पांचों के नाम थे। उसके बाद ज्वाइनिंग के लिए पहले रुड़की, फिर बिहार और लखनऊ भेजा। इसके बाद भी ज्वाइनिंग नहीं हुई। इस तरह झांसे में लेकर आरोपी ने पीड़ितों से 14.75 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने राम गुप्ता निवासी चितपुर लक्सा सिटी औरंगाबाद यूपी, दिनेश निवासी धनीराम बाड़ा जिला बाराबंकी यूपी, शुभम पटेल निवासी भंगार मउ, उन्नाव यूपी, विनीत यादव, साहिल शर्मा, हरि भाई आसरू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें