फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों के बाद खुली बीआरओ की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ढिकियारा पुल के समीप दुर्घटनाओं के बाद बीआरओ की नींद टूटी है। पुल के समीप बीआरओ ने बुधवार से पैरापिट का निर्माण शुरू कर दिया है। तीन दिसंबर को उक्त स्थान पर ऋषिकेश से गंगोत्री जा रही एक कार दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए थे, जिसमें से ऋषिकेश निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। 12 दिसंबर रात को भी इसी स्थान पर श्रीनगर से क्यारी नगुन जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए थे। ढिकियारा में पुल के एक हिस्से का साइड पिलर क्षतिग्रस्त है। तीव्र घुमावदार मोड़ होने के कारण चालक को स्पष्ट नहीं दिखता है, जिससे वहां पर वाहन दुर्घटनाएं हो रही थी। क्षतिग्रस्त पिलर की मरम्मत न होने पर राजस्व पुलिस ने बीआरओ के उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें