लालढांग। शुक्रवार को उफनाई रवासन नदी को पार करते हुए एक वृद्ध महिला की बह गई। शनिवार को महिला का शव मीठी बेरी के पास नदी के किनारे मिला।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे मंगोलपुरा निवासी भगवती देवी (70) पत्नी मूलचंद दवा लेने लालढांग जा रही थी। पुल नहीं होने के कारण नदी को पार करके जाना पड़ता है। जैसे ही भगवती देवी ने नदी को पार करने का प्रयास किया वह नदी की तेज धारा में बह गई। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रात को भगवती देवी का कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मीठी बेरी में नदी किनारे घूमने निकले ग्रामीणों को उसका शव नदी किनारे दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्यामपुर सुखपाल मान ने बताया कि भगवती देवी के शव को पंचनामा भर कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रवासन नदी मैं एक माह में अब तक दो जाने जा चुकी हैं 13 अगस्त को रसूलपुर निवासी शीला देवी नदी की तेज धार में बह गई थी।