ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। उत्तराखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रयोगशालाकर्मी संघ ने तीन सूत्री मांगोें के समर्थन में बुधवार को निदेशालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद उच्च शिक्षा अधिकारी सविता मोहन को संबोधित ज्ञापन सौंपा कर मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। दून विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश की शासकीय व सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक संवर्ग ग्रेड वेतन को रुपये 2800 में उच्चीकृत, शैक्षिक अहर्यता को उच्चीकृत कर स्नातक व पदोन्नति ढांचे का पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा अधिकारी के न होने पर सहायक डॉ. दिनेश गोस्वामी को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी तीनों मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो परीक्षा व मतदान कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री महावीर प्रसाद कंसवाल, संयोजक केएन घोष, राजन, हरीश सेमवाल, विपिन गुप्ता, प्रवीन तिवारी, पीएन जोशी, गीता रतूड़ी, सुनील कुमार, चंद्रशेखर खाली, राकेश गुप्ता, मनोज कुमार, रणतेज आदि मौजूद रहे।