ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा मसूरी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उपवास रखा। गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास उपवास कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को कार्य नहीं करने दे रही हैं। इससे कई जन कल्याणकारी योजनाएं संसद में अटकी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करना चाह रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, महामंत्री अनीता पुंडीर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, धर्मपाल पंवार, मीरा सकलानी, अनीता धनाई, पुष्पा पडियार, सुनीता सिंह, नमिता कुंमाई, चंद्रकला सयाना, अनीता सक्सेना, कपिल मलिक, रूप सिंह कठैत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।