फोटो- सिटी में आरबीआई सुब्रत दास के नाम से है
---------------------------------
सुब्रत दास बने आरबीआई देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक
देहरादून। सुब्रत दास भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किए गए हैं। सुब्रत दास ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अभी तक सुब्रत दास बतौर प्रभारी निदेशक कार्यभार संभाल रहे थे। सुब्रत दास को बैंकिंग विनियमन एवं पर्यवेक्षण, मुद्रा प्रबंधन तथा भुगतान और निपटान प्रणाली में 26 वर्ष का अनुभव है।