फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने अधेड़ को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। टिबड़ी के पास जंगल में हाथी ने एक अधेड़ व्यक्ति को पटक पटककर मार डाला। उसके साथ के एक अन्य व्यक्ति ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार टिबड़ी निवासी चंदर और जयराम शनिवार देर शाम पास में राजाजी पार्क के जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। लकड़ी बीनने के बाद दोनों लोग घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान सामने एक हाथी आ गया। हाथ ने चंदर को अपनी सूंड़ की चपेट में ले लिया और पटक पटककर मार डाला। जयराम ने किसी तरह से जान बचाई। जयराम ने बस्ती में आकर इसकी सूचना परिजनों को दी। बड़ी संख्या में बस्ती के लोग जंगल पहुंचे और किसी तरह से चंदर के क्षत विक्षप्त शव लाए। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें