बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने के निर्देश
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। जिले के सरकारी विभागों में अब बायोमीट्रिक प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति लगेगी। डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों निर्देश जारी कर बायोमीट्रिक सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक सिस्टम से उपस्थिति लगने से कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचेंगे।