फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट्टी के नाम पर 14 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
किट्टी चलाने वाले छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार कोर्ट में गुरचरण सिंह निवासी चुक्खुवाला ने शिकायत की थी। गुरचरण सिंह ने वर्ष 2016 में रामकुमार और उनके दो बेटों शशांक पाल व शुभमपाल निवासी नकरौंदा के यहां किट्टी शुरू की थी। करीब डेढ़ साल में गुरचरण सिंह ने 14.40 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद उन्होंने पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। उन्होंने ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एक दिन तीनों पिता-पुत्र अन्य साथियों गोपेश निवासी डोईवाला, दीपक सिंह निवासी जौलीग्रांट और शुभम खंडूरी के साथ उनके घर आ गए। वहां भी इन्होंने जान से मारने की धमकी और गालियां दीं। कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें