फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश में 10 महीने में हुईं 1367 सड़क दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में जनवरी से अक्तूबर तक 1367 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। पिछले साल इस अवधि में 1366 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह ओवरस्पीड सामने आई है। 76 प्रतिशत दुर्घटनाएं ओवरस्पीड के कारण हुई हैं। जनपद चमोली, हरिद्वार, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक वृद्वि हुई है। मृतकों के मामलों में जनपद चमोली, ऊधमसिंहनगर एवं पिथौरागढ़ सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन की ओर से राज्य की यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में समीक्षा आयोजित की। जिसमें जनपदों में यातायात व्यवस्था के अंतर्गत चालान की कार्यवाही और ई-चालान की कार्यवाही, टोईंग की कार्यवाही, घटित दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटना के बाद उठाए गए कदम एवं भविष्य में दुर्घटना मुक्त यातायात के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य में विगत दो वर्षों में जनवरी से अक्तूबर तक घटित सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया।



वर्ष 2022 में 1366 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई थी। जबकि वर्ष 2023 में 1367 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। यातायात निदेशक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के स्पीड रडार गन का प्रयोग कर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेड लाइट जंप, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, मालवाहक में सवारी ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, नशे में वाहन चलाना वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नौ जनपदों में पीपीपी मोड पर 22 क्रेनों के खरीद की कार्रवाई पूरी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें