ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पेशावर कांड के नायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली और पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि दोनों महापुरुषों का हमारे समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। महापुरुषों ने अपने कार्यों और व्यक्तित्व से समाज को नई दिशा देने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, विजयपाल सजवाण, हरविंदर सिंह, डॉ. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, भरत शर्मा, राजेश शर्मा, लाखीराम बिजलवाण, शैलेंद्र शेखर, पप्पू कोहली, नागेश रतूड़ी, मोहन काला आदि मौजूद रहे।