ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। नियुक्त की मांग के समर्थन में बीएड (टीईटी प्रथम) अनुसूचित जाति बैकलाग महासंघ का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष मनदीप कुमार टम्टा व महासचिव राजकुमार ने कहा कि बैकलाग के निस्तारण में शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अफसरों की बुद्धि शुद्धि के लिए जल्द यज्ञ करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई वार्ता के मद्देनजर फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन मांगों पर सकारात्मक विचार विमर्श नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा महासंघ के पदाधिकारियों व अभ्यर्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की है। इस मौके पर संरक्षक रमेशचंद्र, अध्यक्ष मनदीप कुमार टम्टा, उपाध्यक्ष सुनील, पूजा शर्मा, महासचिव राजकुमार, सचिव राजकिशोर शाह, कोषाध्यक्ष जसवंत राम, सुरेशचंद्र, प्रमोद कुमार, विक्रम सिंह, अनुपम कुमार, राजीव आदि उपस्थित रहे।