गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में कालसी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन एवं कैशलेश विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की जानकारी होना बेहद जरूरी है। अपशिष्ट का अलग-अलग निस्तारण कर हम समाज को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने भारत की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कैशलेस स्कीम को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सीपी सुयाल, चतर सिंह तोमर, केदार सिंह तोमर, ओम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र चौहान, राकेश शर्मा, पूजा, रागिनी आदि मौजद रहे।