नरेंद्रनगर (ब्यूरो)। श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल प्रशासन की पहल पर मंगलवार को चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी के नेतृत्व में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह बिखरे कूड़े को एकत्रित कर नष्ट किया। बाद में अस्पताल परिसर में पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर डा. अजय गैरोला, रमेश बिजल्वाण, सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र नेगी, अश्वनी लसियाल, अमित कुमार व उत्तम प्रसाद कोठारी आदि उपस्थित रहे।