फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सात जिलों में 130 पार्किंग चिह्नित, खड़े हो सकेंगे सत्तर हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने इस बार 130 पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया है। इन स्थाई और अस्थाई पार्किंग स्थलों में करीब 70 हजार छोटे-बड़े वाहन पार्क किए जा सकते हैं। पार्किंग की सबसे ज्यादा हरिद्वार और सबसे कम पौड़ी में व्यवस्था है। जबकि, सबसे ज्यादा पार्किंग स्थल चमोली में बनाए गए हैं। यात्रा मार्गों पर जाम न लगे इसके लिए इस बार करीब 20 फीसदी अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार पुलिस की ओर से डीआईजी कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी को यातायात का नोडल अफसर बनाया गया है। पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय की ओर से गढ़वाल के सभी सात जिलों को पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी और भी पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। इस बार चारधाम यात्रा के दौरान तकरीबन 80 हजार से अधिक वाहनों के खड़े करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि, यात्रा मार्गों पर जाम से निजात मिल सके। इसके साथ ही मार्गों पर खतरनाक मोड़ों और दुर्घटना संभावित स्थानों को भी चिह्नित किया जा रहा है। लोगों को इसके बारे में पर्यटन पुलिस के सहायता केंद्रों और सामान्य पुलिस सहायता केंद्रों से जानकारी मिल सकेगी। -

ये है पार्किंग की व्यवस्था

जिला-पार्किंग की संख्या-चौपहिया वाहन-दोपहिया वाहन

देहरादून-16-780-800

हरिद्वार-20-12000-30000

टिहरी-25-350-13000

पौड़ी-07-400-800

रुद्रप्रयाग-15-400-2000

चमोली-34-1200-1900

उत्तरकाशी-13-900-1350



इस बार पिछले साल से अधिक पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। सभी जगहों पर चौपहिया और दोपहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। इनमें कुछ स्थाई तो कुछ अस्थाई पार्किंग स्थल शामिल हैं। सबसे अधिक पार्किंग की व्यवस्था हरिद्वार जनपद में है। जबकि, देहरादून के ऋषिकेश व अन्य जनपदों के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ताकि, यात्रा मार्गों को जाम लगने से बचाया जा सके। -पी रेणुका देवी, डीआईजी कानून व्यवस्था (नोडल अफसर यातायात, चारधाम यात्रा)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें