रायपुर क्षेत्र के आमवाला तरला में जमीन बेचने के नाम पर मां-बेटे से 13 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रायपुर एसओ मनमोहन नेगी ने बताया कि कंडोली के विकास कुमार ने तहरीर देकर बताया कि जमीन खरीदना चाहते थे। दून विहार कालोनी जाखन निवासी अमित सिंह, डांडा खुदानेवाला सहस्रधारा रोड निवासी अंकित वर्मा, ईश्वर विहार रायपुर के विजय कुमार और कृष्णा वेंडिंग प्वाइंट सहस्रधारा रोड निवासी राकेश अग्रवाल ने उसको और मां कुसुम देवी को झांसे में लेते हुए 139.20 वर्गमीटर जमीन आमवाला तरला में दिखाई। आरोप है कि उन्होंने 14 लाख रुपये में सौदा कर लिया। पीड़ित ने कहा कि 13 लाख से ज्यादा देने के बावजूद जमीन उनके नाम पर नहीं की गई। बाद में पता चला है कि अन्य व्यक्ति से भी सौदा इन लोगों द्वारा किया गया है। ठगी का पता चलने के बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। संवाद