नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स में छूट के अंतिम दिन रविवार को 13.52 लाख रुपये जमा हुए। हाउस टैक्स में 20 फीसदी छूट देने की अंतिम तिथि रविवार तक थी। अभी छूट बढ़ाने में कोई विचार नहीं किया गया है। हाउस टैक्स में 20 फीसदी छूट देने की अंतिम तिथि के चलते रविवार को नगर निगम मुख्य ऑफिस के अलावा जोनल दफ्तर भी खुले रहे। छूट की अंतिम तारीख के चलते हाउस जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। नगर निगम मुख्यालय में हाउस टैक्स से 3.47 लाख रुपये जमा हुए। चकशाहनगर जोनल ऑफिस में 3.15 लाख रुपये जमा हुए। राजपुर जोनल ऑफिस में 3.31 लाख रुपये जमा हुए। साथ ही भवन कर के शिविरों के माध्यम से तीन लाख से अधिक का कर जमा हुआ। मा.सि.रि.