देहरादून। हरेला पर 127 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स और आईटीबीपी ने संयुक्त पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल में दोनों बलों के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों ने भाग लिया। उन्होंने स्थानीय प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी प्रतिभागियों ने अधिक पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों की साझा जिम्मेदारी बताया। यह संयुक्त पहल सशस्त्र बलों और नागरिक समाज के बीच समन्वय दर्शाती है। 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स इस अभियान का संचालन कर रही है।