फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस और डेंटल चेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने जनसमस्याएं सुनीं। लोगों की मांग पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ को विधायक निधि से एक एंबुलेंस और डेंटल चेयर देने की घोषणा की। स्यांसू, नकोटखोली के ग्रामीणों ने आल वेदर रोड की जद में आने वाले आवासीय भवनों का मुआवजा भुगतान न मिलने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया डीएम से वार्ता के बाद समस्या समाधान किया जाएगा। बाद में विधायक ने अग्निकांड प्रभावित कंडीगांव निवासी केशर सिंह के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उपचार में मदद का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्रित 32 सौ रुपये की आर्थिक मदद परिजनों को सौंपी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह बुढाण, बुद्धि सिंह बिष्ट, अर्जुन राणा, शीशपाल पंवार, गंभीर सिंह जड़धारी, अरविंद नेगी व हरीश रतूड़ी आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें