कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के कंडीगांव में गैस सिलिंडर में आग लगने से झुलसे एक ही परिवार के छह सदस्यों में से दो लड़कियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऋषिकेश एम्स में भर्ती चार लोगों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। रविवार को धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक मदद देेने की बात कही। बीते 21 दिसंबर को कंडीगांव के एक घर के अंदर गैस सिलिंडर में आग लगने से केशर सिंह गुसाईं (73), सुमित्रा देवी (65) पत्नी केशर सिंह, हिमांशी (13) पुत्री शीशपाल सिंह उर्फ बबलू और सुभाष गुसाईं की पुत्रियां अंशिका (10), आरुषी (6) आंचल (8) झुलस गई थी। सभी लोगों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। आरुषी और आंचल की स्थिति अभी चिंता जनक बनी हुई है।