ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
त्रिवेंद्रम में चल रही 62वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड का खाता खुला। शूटर अनुरोध पंवार ने 25 मीटर पिस्टल वर्ग में रजत पदक जीता। त्रिवेंद्रम में 15 नवंबर से शुरू हुई 62वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के 25 मीटर पिस्टल वर्ग में अनुरोध ने गुजरात के दिग्विजय को कड़ी टककर दी। इसमें उन्होंने सिल्वर पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में गुजरात के निकुज तीसरे स्थान पर रहे। दिग्विजय ने 545 अंकों के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अनुरोध 542 और निकुज 525 अंक लेकर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अनुरोध ने बताया कि प्रतियोगिता सात दिसंबर तक चलेगी।