फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे बुधवार को पाताल गंगा और लामबगड़ में अवरुद्ध रहा। पातालगंगा में सुबह करीब साढ़े आठ बजे चट्टान से छिटके बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप पड़ गई। बीआरओ ने करीब साढ़े दस बजे यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई। हाईवे खुलने के बाद 635 तीर्थयात्री बदरीनाथ और 203 यात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए। लामबगड़ में भी मंगलवार रात करीब नौ बजे चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। सुबह सात बजे मेकाफेरी कंपनी की जेसीबी मशीन से बोल्डर और मलबे को हटाया गया, जिससे सुबह आठ बजे हाईवे सुचारु हो पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें