फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीन दिव्यांगों का सचिवालय कूच 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। दृष्टिहीन दिव्यांग विनोद सिंह बिष्ट के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने 28 मई को सचिवालय कूच की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उत्तराखंड शाखा के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में धरना दे रहे पदाधिकारियों ने कहा कि साल 2013 में शिक्षा विभाग की ओर से एलटी अध्यापकों की नियुक्ति में दृष्टिहीन कोटे के पदों पर आरक्षण में अनियमितताएं की गईं। दृष्टिहीन दिव्यांग विनोद सिंह बिष्ट की मेरिट 115 होने पर भी उन्हें चयन से बाहर कर दिया गया जबकि दूसरे 84 मेरिट वाले दिव्यांगों को नियुक्ति दी गई। इसे लेकर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के पदाधिकारी बीते दिनों से धरना दे रहे हैं। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के पदाधिकारियों ने 25 मई तक सकारात्मक निर्णय न लेने पर 28 मई को रैली निकाल कर सचिवालय कूच का एलान किया है। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी, आशीष नेगी, आशीष थपलियाल, महासचिव पीतांबर सिंह चौहान, ओम सिंह रावत, अमनदीप आर्य, गुलाब सिंह भंडारी, जयवीर सिंह राणा, सुशील कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें