फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि को अपना बता निर्माण रुकवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर/ब्यूरो उजाला, मसूरी
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से कैमल बैक रोड स्थित माउंट रोज के पास प्रस्तावित निर्माणाधीन भवन की भूमि पर एक व्यक्ति ने अपना दावा किया है। भूमि पर अपना मालिकाना हक जताते हुए उसने एसडीएम और एमडीडीए को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। कैमल बैक रोड स्थित उक्त जमीन पर पालिका की ओर से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, सोमवार को सुभाष चंद्र साहनी और हरीश चंद्र साहनी ने भूमि को अपना बताते हुए कहा कि हमने इसे 1987 में खरीदा था। इसके सभी दस्तावेज भी हमारे पास हैं, लेकिन पालिका की ओर से जबरन हमारी भूमि पर कब्जा कर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका ने दुकानों के निर्माण के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से भी कोई अनुमति नहीं ली है। उधर, आरोपों पर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही इस संबंध में उन्हें किसी का कोई शिकायत पत्र मिला है। मामला संज्ञान में आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें