फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ-हेमकुंड में बारिश से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बदहाल हो गया है। मैठाणा में हाईवे के बीचों-बीच जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। यहां बीआरओ की ओर से जगह-जगह मिट्टी का भरान किया गया है। बाजपुर में भी बीती दिनों हुई बारिश से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जो अब दलदल में तब्दील हो गया है। वहीं, शनिवार को बदरीनाथ धाम में झमाझम बारिश हुई, जिससे यहां ठंड बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब में भी दोपहर बाद मौसम खराब हुआ। यहां भी करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि हाईवे के अवरुद्ध होने पर शीघ्र उसे खोलने के लिए मशीनें व मैन पावर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें