बदरीनाथ (ब्यूरो)। माणा गांव में 15 जून को सुबह नौ बजे विधि-विधान से घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। भगवान घंटाकर्ण बदरीनाथ क्षेत्र के क्षेत्रपाल हैं। घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुलते ही माणा गांव में तीन दिवसीय जैठ पुजे मेला भी शुरू हो जाएगा। मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बुधवार को मेला समिति, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष कुंदन सिंह टकोला, संरक्षक राम सिंह कंडारी, कांस्टेबल दीपक सेमवाल, नारायण सिंह, पंकज बड़वाल और लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद थे।