फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धौलास और सभावाला में 120 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के धौलास और सभावाला में एमडीडीए की टीम ने 120 बीघा भूमि पर हुई अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। बिना नक्शा पास करवाए प्लॉटिंग की जा रही थी। दोनों कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन




एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर विकासनगर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता पंकज पाठक की अगुवाई में एमडीडीए की टीम सहसपुर ब्लॉक के धौलास में पहुंची। यहां मंजर आलम और अन्य लोग 90 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर रहे थे। टीम ने जेसीबी से प्लॉटिंग में बनी सड़क और मकानों की नींव को ध्वस्त कर दिया। टीम में अवर अभियंता विपिन सैनी और सुपरवाइजर नरेंद्र शामिल रहे।

वहीं, सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में दूसरी टीम ने सहसपुर ब्लॉक के सभावाला में कार्रवाई की। यहां राशिद नाम के व्यक्ति की ओर से 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने प्लॉटिंग में बनी सड़क, मकानों की नींव और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि कॉलोनाइजर ने प्लॉटिंग का नक्शा पास नहीं करवाया था। टीम में जेई जितेंद्र मौर्या, युगांत रावत, सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने वालों के खिलाफ और अधिक तेजी के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से एमडीडीए से नक्शा पास करवाने के बाद भवन निर्माण या प्लॉटिंग का कार्य शुरू करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें