हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हाथियों के आतंक से बालावाला क्षेत्र के किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसान राजेंद्र रमोला, किशन रमोला, इंदर सिंह पंवार, मनजीत सिंह पंवार, राहुल पंवार, भरत सिंह, अशोक राज, रामानंद बहुगुणा, गोविंद नेगी के अनुसार हाथियों का झुंड धान और मक्का की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा झुंड के कई हाथी किसानों पर हमला कर देते हैं। इससे फसलें बचानी मुश्किल हो रही हैं। हाथियों से निजात दिलाने के बाबत किसानों ने शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया।