ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में देहरादून से 20 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित गुरू धामों के दर्शन के लिए रवाना हो गया है। शिरोमणी अकाली दल, दिल्ली की दून शाखा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भसीन की देखरेख में प्रतिवर्ष जत्था पाकिस्तान जाता है। उन्होंने बताया कि जत्था में शामिल श्रद्धालु आठ जून को सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचेंगे। संगत 17 जून को डेरा साहिब, लाहौर में शहीदी पर्व मनाएगी। उन्होंने बताया कि शिरोमणी अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बीजा और रहने-खाने की व्यवस्था की गई है। जत्थे में हरमीत सिंह, हरविंदर सिंह, इर्शन सिंह, कशमीर सिंह, ओम प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, देवरानी खन्ना, मनजीत कौर, जगमोहन सिंह, देशराज खट्टर, मलकियत कौर, अवतार सिंह, निरंजन सिंह आदि शामिल है।