ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से रविवार को गढ़ी कैंट स्थित देहरादून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों और वीर नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ले. जनरल आनंद स्वरूप ने दीप जलाकर किया। संगठन के अध्यक्ष कर्नल यूएस ठाकुर ने बताया कि संगठन की स्थापना 1982 में स्व. मेजर जनरल मोहनलाल ने की थी। इसके बाद से संगठन सैनिक हितों के लिए कार्यरत है। सम्मेलन में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मेजर जनरल आरपी सिंह, ब्रिगेडियर. केजी बहल, ब्रिगेडियर. सीबी थापा, ब्रिगेडियर. पीएस गुरुंग, कैप्टन अशोक लिम्बु, पदम सिंह थापा आदि मौजूद रहे।