फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक् शन का आज होगा अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर शुक्रवार को नगर निगम और चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रा. लि. के बीच अनुबंध होगा। इसी के साथ अब शहर का कूड़ा पीपीपी मोड में उठेगा। हालांकि कंपनी कूड़ा उठाने का काम अगस्त से शुरू करेगी। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पिछले वर्ष अक्तूबर में निगम प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य पीपीपी मोड में देने का निर्णय लिया गया था। इसे लेकर ए टू जेड, चेन्नई एमएसडब्ल्यू प्रा. लि. व एक अन्य कंपनी ने आवेदन किया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने तीनों कंपनियों का कार्य देखा। इसके बाद यह कार्य चेन्नई की कंपनी को दे दिया है। इसके तहत शुक्रवार को कंपनी के साथ अनुबंध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें