ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आईएसबीटी परिसर में दुकान लगाने वाले दुकानदार इन दिनों चूहों से परेशान हैं। इस बाबत दुकानदार समिति आईएसबीटी के दुकानदारों ने शुक्रवार को रैमकी कंपनी के महाप्रबंधक से मिलकर शिकायत की है। दुकानदारों का कहना है कि आईएसबीटी परिसर में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स में चूहों ने अपना ठिकाना बना रखा है। यही चूहे दुकानों में घुसकर सामान चट करने के अलावा खराब भी कर रहे हैं। ऐसे में इनसे निजात दिलाई जाए। इस दौरान दिलशाद, मो. नाजिम, कृष्णा पंवार, सूर्यकांत आदि मौजूद रहे।