ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से 25 जनवरी को छह अलग-अलग वर्गों में क्रॉस कंट्री आयोजित की जाएगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को 24 जनवरी को शाम चार बजे तक जिला खेले कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई ने बताया कि अंडर-14, अंडर-18 और ओपन वर्ग में बालक व बालिका दोनों वर्गों की दौड़ आयोजित होगी। अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों की दौड़ सुबह साढ़े सात बजे कैनाल रोड स्थित वेद हरि प्लाजा से शुरू होगी। यहां से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जाखन से उन्हें वापस वेद हरि प्लाजा तक कुल चार किमी दौड़ना होगा। अंडर-18 बालक व बालिका वर्ग के प्रतिभागियों को वेद हरि प्लाजा से संवेदना पॉली क्लीनिक से वापस प्लाजा तक कुल सात किमी की दूरी तय करनी होगी। ओपन वर्ग के प्रतिभागियों को वेद हरि प्लाजा से लक्जरी फार्म किशनपुर चौक से वापस आना होगा। उन्हें कुल 10 किमी की दूरी तय करनी होगी।