फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में चौबंद रखें सुरक्षा व्यवस् था

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं शांति पूर्ण ढंग से संचालित करने को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने गंगोत्री हाईवे नालूपानी, बंदरकोट, नेताला, मल्ला, हेलगू गाड़, और गंगनानी में अवरुद्ध होने वाले स्थानों पर बीआरओ को जेसीबी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बारिश होने पर कांवड़ियों को गंगोत्री में ही रोक दिया जाएगा। उन्होंने पूर्ति विभाग को होटल ढाबों में रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा काल के दौरान ओवर लोड वाहनों को नगुण बैरियर के पास ही रोकने के निर्देश दिए। एसपी ददनपाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए पूरे यात्रा रूट को 6 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। गंगोत्री स्नानघाट पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए एसडीआरएफ, पुलिस व फायर सर्विस के सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इस मौके पर देवेंद्र नेगी, ईई अशोक कुमार, पीएस पंवार, केएस नेगी, आईडी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें