फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टापू पर फंसे 11 श्रमिकों को जल पुलिस व एसडीआरएफ ने बचाया

Fri, 04 Jul 2025 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन कार्य कर रहे 11 श्रमिक और एक ट्रैक्टर यमुना नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। करीब एक घंटे तक चले बचाव अभियान के दौरान एसडीआरएफ और जल पुलिस ने राफ्टिंग बोट के माध्यम से दो बार में सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। बृहस्पतिवार सुबह बाढ़वाला में साधना केंद्र आश्रम के पास यमुना नदी में 11 श्रमिक एक ट्रैक्टर में खनन सामग्री भर रहे थे। इन बीच जलस्तर बढ़ने पर जुड्डो बांध से पानी छोड़ा गया। कुछ ही देर में नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। पानी बढ़ता देख श्रमिक नदी के बीच बने एक ऊंचे टापू पर चढ़ गए। सुबह किसी व्यक्ति ने डाकपत्थर चौकी में फोन कर श्रमिकों के नदी के बीच बने टापू पर फंसे होने की सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ और जल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम ने राफ्टिंग बोट की सहायता से दो बार में श्रमिकों को नदी से बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि 11 लोगोंं को नदी से बाहर निकाला गया। इनमें सात पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। सभी लोग डुमेट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

इन लोगों को बचाया : डुमेट गांव निवासी कालीचरण, अजीत कुमार, बिट्टू, विक्की, अशोक, सूर्य, जगबीर, हेमलता, नीरज, चंद्रावती और कल्पना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें