देहरादून। राज्य में शनिवार को 108 सड़कें बंद रहीं। इनमें सर्वाधिक प्रभावित ग्रामीण मार्ग (81) हैं। जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में छह, चमोली में 13, चंपावत में दो, देहरादून में 12 सड़कें बंद हैं। इनके अलावा नैनीताल में 19, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में आठ और उत्तरकाशी में दो मार्ग बंद रहे। ब्यूरो