पछवादूनमें पुलिस का ऑपरेशन लगाम जारी है। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब, सिगरेट, बीड़ी पीने पर 106 वाहन चालकों और लोगों के चालान किए। दो वाहनों को सीज किया गया है। एक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने पर 16 और बाइक पर रेट्रो साइलेंसर लगाने पर एक वाहन चालक का चालान किया गया। बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर सात, सिगरेट और बीड़ी पीने पर 22 लोगों पर चालान की कार्रवाई की गई। सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने पर सात वाहनों के सामान्य और दो के न्यायालय के लिए चालान किए गए। बताया कि दो वाहनों को सीज किया गया है। बाइक पर रेट्रो साइलेंसर, कार के शीशे पर काली फिल्म लगाने पर तीन वाहनों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर चार, सिगरेट और बीड़ी पीने पर दो लोगों के चालान किए गए।सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने, बाइक पर रेट्रो साइलेंसर लगाने पर छह-छह, शराब पीकर वाहन चलाने, कार के शीशे पर काली फिल्म लगाने पर एक-एक वाहन चालक का चालान किया गया। बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर 14, सिगरेट और बीड़ी पीने पर 14 लोगों पर चालान की कार्रवाई की गई। एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।