फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 28 मई से 31 मई के बीच साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पीसीएस मुख्य परीक्षा 2016 का आयोजन गत 26 सितंबर से 29 सितंबर के बीच किया गया था। यह परीक्षा डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेेंट होमगार्ड, अधीक्षक कारागार, सहायक आयुक्त वित्त विभाग, वित्त अधिकारी, सहायक निबंधन सहकारिता विभाग, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला बचत अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए हुई थी। परीक्षा के बीच में ही कई विभागों से पदों की संख्या घटा दी गई। परीक्षा विशेषज्ञ आरए खान के मुताबिक पदों की संख्या घटने की वजह से मुकाबला कड़ा हो गया। तमाम युवा हैं जो कि क्वालिफाई नहीं कर पाए। साक्षात्कार की पूरी सूचना अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से ही मिलेगी। मुख्य परीक्षा की कटऑफ अंतिम परिणाम जारी होने के बाद जारी की जाएगी। यहां देखें परिणाम : www.ukpsc.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें